- अधिवक्ता ने हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया
नई दिल्ली। बुधवार को लाॅच होने के साथ ही सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स विवादों में घिर गयी है। सलमान खुर्शीद ने इस किताब में आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों की ‘जिहादी सोच’ से हिंदुत्व की तुलना कर विवादों को जन्म दे दिया है।
Read also: सलमान खुर्शीद की पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
खुर्शीद की किताब लाॅन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। इस मामले में विवेक गर्ग नाम के वकील ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अधिवक्ता विवेक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने केस दर्ज कर सलामन खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
Read also: दिल्ली दंगों पर चार्जशीट में सलमान खुर्शीद, वृंदा करात, उदितराज के नाम
वहीं भाजपा भी सलमान खुर्शीद पर हमलावर है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान खुर्शीद से पूछा है कि हिंदु बहुल्य देश में इतना सम्मान पाने के बाद भी मन में इतना जहर क्यों है? कपिल मिश्रा ने कहा कि क्यो खुद को हामिद अंसारी साबित करना चाहते हो। भाजपा नेता ने आगे लिखा कि हिंदु बहुसंख्यक होने के कारण ही भारत आज सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान जैसा नहीं है।

