प्रयागराज में मिले 1273 नये कोरोना संक्रमित, 7 की मौत

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में मिले 1273 नये कोरोना संक्रमित, 7 की मौत

Date:


प्रयागराज में मिले 1273 नये कोरोना संक्रमित, 7 की मौत

जिले में 12756 हो गये कोरोना एक्टिव केस
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया जिले का दौरा

प्रयागराज। जनपद प्रयागराज में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को 1273 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70410 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 12756 हो गये हैं। आज 1696 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 56979 हो गया है। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 675 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

उप मुख्यमंत्री ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने की तैयारी का जायजा लिया
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज का दौरा कर जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता और कोविड अस्पतालों की व्यवस्था की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने नैनी के बीपीसीएल फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेडिकल काॅलेज में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि जो लोग वैक्सीन लगवाने आएं, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। यदि किसी के मन में कोई संदेह हो तो उसे भी दूर करें। हर संभव कोशिश की जाए कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक उपचार व दवाएं उपलब्ध हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related