उत्तराखंड में 107 लोगों की जिंदगियां लील गया कोरोना

उत्तराखंडउत्तराखंड में 107 लोगों की जिंदगियां लील गया कोरोना

Date:


उत्तराखंड में 107 लोगों की जिंदगियां लील गया कोरोना

शनिवार को मिले 5493 नये कोरोना पाॅजिटिव

देहरादून। कोरोना के खौफ से थर्रा रहे उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन सौ से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। शनिवार को राज्य में मिले 5493 नए मरीज और 107 लोगों की मौत ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में 2266, नैनीताल में 810 और हरिद्वार में 578 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य में 5493 नए कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 51,127 हो गयी है। वहीं आज 107 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गवां दी। देहरादून में 2266, नैनीताल में 810 और हरिद्वार में 578 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में अब तक 1549 मरीज जान गवां चुके हैं। वहीं राजधानी में एक्टिव केस की संख्या भी 17413 हो चुकी है।

राज्य में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी निचली अदालतों को 16 मई तक बंद करने का फैसला किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी की ओर सेे शनिवार को जारी की गयी अधिसूचना के अन्र्तगत प्रदेश की जिला न्यायालय समेत सभी निचली अदालतों को में जारी बंदी को अब 3 से 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई से न्यायिक कार्य की विधिवत शुरुआत हो सकेगी। इस अवधि में जमानत और रिमांड के मामले अवकाश के दिनों की भांति ही सुने जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...