हिंसा के बीच अमरावती में लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट किया बंद

फीचर्डहिंसा के बीच अमरावती में लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट किया बंद

Date:


हिंसा के बीच अमरावती में लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट किया बंद

  • शनिवार सुबह से हुए पथराव-लाठीचार्ज में अनेक लोग घायल

अमरावती। हिंसा से दहल रहे अमरावती में हालात काबू करने के लिये कर्फ्यू लगा दिया गया है। शनिवार सुबह को अमरावती के राजकमल चैक और गांधी चैक पर पहुंचे हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पथराव-लाठीचार्ज में अनेक लोग घायल हो गये। दो दिन से चल रही हिंसा पर काबू पाने के लिये प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिये इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयीं हैं।

Read also: विरोध के 600वें दिन अमरावती में तनाव

त्रिपुरा में कथित साम्प्रदायिक दंगों के विरोध में शुक्रवार को महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया था। शुक्रवार को बंद के दौरान नांदेड, मालेगांव और अमरावती में हिंसा भड़क गयी। पुराने काॅटन मार्केट चैक में कुछ दुकानों को बंद कराने का प्रयास करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता कीे किराना दुकान पर पथराव कर दिया। वहीं पुराने वसंत टाॅकीज इलाके में मेडिकल पाॅइंट, फूड जोन, लाढा इंटीरियर, जयभोले दाभेली सेंटर, एंबेसडर डेयरी, शुभम इलेक्ट्रिक में तोड़फोड़ करने की जानकारी मिली। इरविन चैक स्थित आइकाॅन माॅल और पूर्व संरक्षक मंत्री व विधायक प्रवीण पोटे के कैंप कार्यालय पर भी पथराव किये जाने से हालात बिगड़ गये।

Read also: अमरावती के किसानों ने एक दिन के अंतराल के बाद शुरू की महापदयात्रा

इस हिंसा के विरोध में दूसरे पक्ष ने शनिवार को शहर बंद करने का ऐलान किया था। इस दौरान हुए पथराव-लाठीचार्ज में हालात काबू से बाहर होते चले गये। बवाल को शांत करने के लिये प्रशासन ने पहले चार दिन तक धारा 144 लगाई। लेकिन हिंसा को बढ़ते देख शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। इंटरनेट सेवा भी प्रशासन ने बंद करवा दी। शुक्रवार और शनिवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 20 एफआईआर दर्ज करने के साथ 20 लोगों गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। वहीं डीजीपी संजय पांडे ने स्थिति को नियंत्रण मेें बताते हुए लोगों से हालात बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल न होने की अपील की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related