- प्रियंका गांधी ने पीएम को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। लखनऊ में आज होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी ने लखीमपुर हिंसा के दोषी केंद्रीय मंत्री के साथ मंच साझा न करने की अपील की है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र में पीएम मोदी से कहा है की लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला है। मंत्री पुत्र की यह क्रूरता पूरे देश ने देखी है। ऐसे में आपके साथ मंत्री अजय मिश्रा का मंच साझा किया जाना किसानों के क़ातिल को संरक्षण देता है।
Read also: शाह ने पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया, बोले- प्रधानमंत्री ने कुशल राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि यदि किसानों को न्याय दिलाने को लेकर आपकी नीयत साफ़ है तो आप, गृह मंत्री अमित शाह औऱ सीएम योगी लखीमपुर हिंसा में दोषी आशीष मिश्रा के पिता मंत्री अजय मिश्रा टेनी के साथ मंच साझा न करें। ऐसा किया जाना पीड़ित किसान परिवारों का अपमान होगा। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा की सरकार की मंशा आरोपियों को बचाने की लगती है।
मोदी को लिखी चिट्ठी में प्रियंका ने कहा कि आरोपी को बचाने का प्रयास न किये जाने के बाद ही पीड़ितों की न्याय मिल सकेगा। है। उन्हें न्याय तभी मिलेगा, जब आरोपी बचाए नहीं जाएंगे। प्रियंका ने इसके लिए सबसे पहले मंत्री को बर्खास्त किये जाने की मांग की है।
Read also: गोवा कांग्रेस के नेता ने लखीमपुर हिंसा को जलियांवाला बाग जैसी घटना करार दिया
प्रियंका ने पीएम से कहा है की कृषि कानूनों को वापस लेकर आपने स्वयं को किसानों के प्रति नेकनीयत रखने वाला प्रदर्शित किया है। इसलिए लखीमपुर हिंसा के पीड़ित किसान परिवारों को न्याय दिलाना आपके लिए सर्वोपरि होना चाहिये।

