घर बैठे करे अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर, जाने पूरी प्रक्रिया

बिज़नेसघर बैठे करे अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर, जाने पूरी प्रक्रिया

Date:


घर बैठे करे अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर, जाने पूरी प्रक्रिया

यदि आप नौकरी पेशा है और हालही में अपनी नौकरी संस्थान को बदला है तो आपके लिए अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करना हो गया है बेहद आसान। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अब कर्मचारियों के लिए पीएफ ट्रांसफर करने की सुविधा को आरामदायक बना दिया है। अब आप बिना दफ्तर के चक्कर लगाए हुए घर से ही ऑनलाइन कर सकते है अपने अकाउंट को ट्रांसफर। 

Read also- फोनपे पर सभी यूपीआई मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन और ऑनलाइन भुगतान है नि:शुल्क

अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारियों को केवल ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स में सम्मलित होना आवश्यक है और उनके संस्थान द्वारा उनकी सैलरी से पीएफ की रकम की कटौती होना भी आवश्यक है। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप की सहायता से अपना पीएफ अकाउंट ट्रांसफर कर सकते है जिसके लिए आपको अपने दफ्तर में फ़ोन करने की भी आवश्यकता नहीं है।  

आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अकाउंट 

अपने पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए आपके अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना अति आवश्यक है। यदि आपका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते है।  इसके साथ-साथ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में आपका मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भी अपडेट रहनी आवश्यक है। आधार कार्ड से लिंक करके ही आप अपने पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते है । 

Read also- आरबीआई ने आईएमपीएस ट्रांसफर में ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये की

कैसे करे ऑनलाइन अकाउंट ट्रांसफर 

  • अकाउंट को ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये और वहां सर्विसेज सेक्शन में फॉर इम्प्लाइज लिंक पर क्लिक करे । 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर यूनिफाइड मेंबर पोर्टल खुलेगा जिसमे अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को डाल कर लॉगइन करें।  
  • अब आपके स्क्रीन पर आपका प्रोफाइल दिखेगा जिसमे ऑनलाइन सर्विस लिंक पर जाये और मेंबर वन अकाउंट (ट्रांसफर रिक्वेस्ट) के ऑप्शन को सेलेक्ट करे।  
  • अब अपने वर्तमान नियुक्ति से सम्बंधित जानकारी और पीएफ अकाउंट को वेरीफाई करे।
  • अब आप  ‘गेट डिटेल्स’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करे और आपको पिछली नियुक्ति के पीएफ खाते का ब्योरा मिल जाएगा।  
  • अब आपको ऑनलाइन क्लेम फॉर्म को अटेस्ट करना होगा जिसके लिए ऑथराइज्ड सिग्नेटरी होल्डिंग की उपलब्धता को चुने और इसमें अपना मेंबर आईडी या यूएएन डाले।  
  • अब गेट OTP का ऑप्शन आएगा जिसे सेलेक्ट करे और आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे स्क्रीन पर डाल के सबमिट कर दे।
  • अब ऑनलाइन आवेदन करने के 10 दिन के अंदर अपने संस्थान में पीडीएफ फॉर्मट में पीएफ खाते के ऑनलाइन ट्रांसफर आवेदन को सेल्फ अटेस्ट करके जमा करे।  
  • कंपनी से अप्रूवल प्राप्त करने के बाद आपके पीएफ अकाउंट को वर्तमान कंपनी के साथ जोड़ दिया जाएगा।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...