नए साल से इन शहरों में शुरू होगी 5G सेवा, जाने पूरी खबर

टेक्नोलॉजीनए साल से इन शहरों में शुरू होगी 5G सेवा, जाने पूरी...

Date:


नए साल से इन शहरों में शुरू होगी 5G सेवा, जाने पूरी खबर

टेलीकॉम की बड़ी कम्पनियाँ एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया 5G नेटवर्क को लाने के लिए टेस्टिंट कर रहे है वही सरकार अगले साल से 5G सेवाओं को बड़े व मेट्रो सिटीज में शुरू करने की योजना में है। 

Read also- आत्मनिर्भर भारत मुहिम को बूस्ट: टेलीकॉम सेक्टर के लिए 12,195 करोड़ रु की PLI स्कीम मंज़ूर

इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए है खुशखबरी! नए साल से भारत के कई बड़े शहरों में शुरू होने जा रही है 5G इंटरनेट सेवाएं जिसके जानकारी दूरसंचार विभाग ने दी है। दूरसंचार विभाग ने कहा है की 2022 से इंटरनेट यूज़र्स के लिए शुरू किया जाएगा 5G नेटवर्क।  

किन शहरों में होगी 5G सर्विसेज 

5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई , कोलकाता, गुरुग्राम, बेंगलुरू, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधी नगर जैसे बड़े व मेट्रो शहरों में शुरू किया जाएगा जिसके बाद देश के अन्य शहरों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।  

Read also- उचित बाजार, ओपन इंटरनेट स्टार्टअप्स को फलने-फूलने में मदद करेगा : एडीआईएफ प्रमुख

आपको बतादे की एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया इन्ही शहरों में 5G नेटवर्क की टेस्टिंग कर रहे है और सरकार भी इस सुविधा को पहले इन्ही शहरों से जोड़ेगी। 5G टेस्टिंग में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईएससी बैंगलोर सहित आठ एजेंसियां इस पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर 36 महीने से काम चालू है और नए साल में इंटरनेट यूज़र्स के लिए इसकी सफलता होगी बड़ी खबर। इस प्रोजेक्ट में 224 करोड़ रुपये की लागत है जिसे 31 दिसंबर 2021 तक पूरा होने की पूर्ण संभावना है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related