लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम बड़ोखर खुर्द गांव पहुंचकर वहां के प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समितियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कोविड नियंत्रण हेतु दिशा निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित आशा कर्मी से जानकारी भी प्राप्त की। इसके उपरान्त उन्होंने राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज, बांदा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ वहां संचालित कोरोना प्रबन्धन, बचाव एवं उपचार कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने चित्रकूटधाम मण्डल के अन्य जनपदांे के जिलाधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों से वी0सी0 के माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को मण्डलायुक्त ने मण्डल की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि पूरे मण्डल में निगरानी समितियां सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। ग्र्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश समय-समय पर दिये जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए बताया कि मण्डल में आॅक्सीजन प्लाण्ट भी स्थापित किये जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में आॅक्सीजन की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयेगी। इसके साथ ही, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। मण्डल के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सेक्टर मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं, जिनका कार्य लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाना और अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर टीकाकरण हेतु प्रेरित करना एवं कोविड-19 के प्रति जागरूक करना है।
मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा के दौरान मण्डल के महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट जनपदों के जिलाधिकारियों से वी0सी0 के माध्यम से वार्ता करते हुए निर्देशित किया कि आबादी के हिसाब से कोविड के अधिक से अधिक टेस्ट की क्षमता बढ़ायी जाए एवं निगरानी समितियों को गांव-गांव भेजकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर एन्टीजन टेस्ट कर तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जनपद बांदा में कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा उपचार के लिए किये जा रहे कार्याें के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में 469 ग्रामीण एवं 121 शहरी निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। सभी टीमों के पास पल्स आॅक्सीमीटर एवं थर्मामीटर मौजूद हैं। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हेतु मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं। जनपद में तीन आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लक्षण युक्त मरीजों की स्थिति में तेेजी से सुधार हुआ है, फिर भी हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। निगरानी समितियां अधिक से अधिक गांवों का भ्रमण कर लक्षणयुक्त तथा संक्रमण संदिग्ध लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करायें। राज्य सरकार हर उस अन्तिम व्यक्ति तक पहंुच रही है, जो अस्पताल आने में असमर्थ है।

