यूपी वालों को मिल सकती है लॉकडाउन की सख्तियों में ढील

उत्तर प्रदेशयूपी वालों को मिल सकती है लॉकडाउन की सख्तियों में ढील

Date:


यूपी वालों को मिल सकती है लॉकडाउन की सख्तियों में ढील

लखनऊ: यूपी के निवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है. प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के नाम पर लगातार बढ़ाया जा रहा लॉकडाउन हट सकता और कुछ सख्तियों के साथ जीवन पटरी पर लौट सकता है. सरकार यह फैसला इसलिए ले सकती है क्योंकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट आयी है. सरकार राज्य में अब चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू को फिर से खोला जा सकता है. उम्मीद है कि 1 जून से सरकार बाजारों को फिर से खोल सकती है. इसके साथ ही ऑफिसों को भी सीमित कर्मचारियों के साथ फिर से खोला जा सकता है. हालाँकि राज्य में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते मामले सरकार की बड़ी चिंता हैं.

पाबंदियां हटने की उम्मीद
उम्मीद जताई जा रही है कि बाजार में जारी पाबंदियों को जल्द ही हटा दिया जाएगा. इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी. लेकिन सरकार की तरफ से सख्ती लगातार जारी रहेगी.

30 जून तक सख्ती बरतने का था आदेश
केंद्र सरकार ने 30 जून तक सख्ती बरते जाने का आदेश राज्य को दिया है. साथ ही कहा गया है कि जिन जगहों पर कोरोना के मामले कम हैं वहां पर सरकार अपनी मर्जी से फैसला ले सकती है. गृह मंत्रालय की तरफ से इस मामले में हर राज्य के चीफ सेक्रेटरी को चिट्ठी भेजी गई है.जिसमें कहा गया है कि जिन जिलों में अब भी कोरोना का मामले ज्यादा हैं, वहां पर मामलों को कंट्रोल करने के उपाय राज्य सरकार की तरफ से किए जाएं.

Read also: इंदू की जवानी के निर्माता रयान स्टीफन का निधन

रंग ला रही है सरकार की सख्ती
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार की तरफ से कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया था. सरकार की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है. कोरोना के मामले पहले से काफी कम हो गए हैं. जिसके बाद सरकार एक बार फिर से पाबंदियों में ढील देने का मन बना रही है. कई राज्य 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...