महामारी के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक क्यों बढ़ाया?, प्रियंका

फीचर्डमहामारी के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक...

Date:


महामारी के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक क्यों बढ़ाया?, प्रियंका

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उसने संसदीय समिति के सुझावों को नज़रअंदाज़ किया और संकट के दौर में ऑक्सीजन का निर्यात तथा इसके दाम बढ़ाने का फैसला कर जनता के साथ अन्याय किया है।

‘जिम्मेदार कौन’ अभियान के तहत सरकार पर हमला
प्रियंका वाड्रा ने ‘जिम्मेदार कौन’ अभियान के तहत शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि महामारी के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक बढ़ाया है जिससे कोरोना की दूसरी लहर में देश के को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगो को अपने परिजनों से बिछड़ना पड़ा।

सरकार की लापरवाही से झेल रही है जनता
उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को तबाही झेलनी पड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन की तरह उपयोग में लाने की व्यवस्था नहीं की। उनका यह भी कहना था कि संसदीय समिति के सुझावों को सरकार ने नजरअंदाज कर ऑक्सीजन सिलेंडर और रिफिलिंग के दाम बढ़ाने का फैसला क्यों लिया।

ग़लत निर्णय से गयी लोगों की जान
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण देश भर के तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से लोगो ने तड़प- तड़प कर जान दी। पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले समय में योजनाबद्ध ढंग से तैयारी की जाती तो आसानी से ऑक्सीजन के इस महा संकट को टाला जा सकता था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...