अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से

रसोई Bytesअपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से

Date:


अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से

साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर मौके पर जंचता है। ऑफिस में फार्मल लुक हो या फिर किसी पार्टी में पार्टीवियर लुक। हर जगह साड़ी फिट बैठती है। आजकल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी साड़ी को लड़कियों की पहली पसंद बनाने में भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ने तो एक-एक कर कई मौकों पर साड़ी पहन इसका क्रेज बढ़ा दिया है। महिलाएं मोटी या पतली हर किसी पर साड़ी के साथ ये स्टाइल ब्लाउज परफेक्ट लुक तो देगा साथ ही उन्हें परफेक्ट शेप में भी दिखाएगा। 

एल्बो लेंथ

अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से
Image Source: Google

आमतौर पर साड़ी के साथ ब्लाउज की स्लीव को महिलाएं चार या पांच इंच रखना पसंद करती हैं। हांलाकि ये स्टाइल बहुत ही पुराना और साधारण है। तो इस बार अपनी साड़ी को नया लुक देने के लिए कोहनी तक की स्लीव वाले ब्लाउज बनवाएं। रोजाना पहनने वाली साड़ी में भी नया अंदाज आएगा और ये  देखने में भी खूबसूरत लगेगा।

तीन चौथाई स्लीव

अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से
Image Source: Google

केवल कोहनी तक ही नहीं अगर आप किसी साधारण सी साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं तो ब्लाउज को नया लुक दें। तीन चौथाई बांह वाले ब्लाउज हैवी बाजुओं को छिपाएंगे। साथ ही इससे लुक भी ग्रेसफुल नजर आएगा। 

फुल स्लीव

अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से
Image Source: Google

दीपिका पादुकोण ने फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और सर्दियों के मौसम में ये लुक खुबसूरत लग रहा है। तो अगली बार आप  भी फुल स्लीव वाले ब्लाउज सिलवाकर परफेक्ट लुक पा सकते हैं।

बेल स्लीव

अपनी साड़ी को दे नया लुक इन ख़ूबसूरत ब्लाउज डिजाइन से
Image Source: Google

अगर कुछ नया ट्राई करने का मन है तो आजकल ब्लाउज में बेल स्लीव्स पसंद किए जा रहें हैं। किसी भी प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल या हैवी लुक वाले ब्लाउज में बेल स्लीव बनवाकर नया लुक पाया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...