श्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, 11 घायल

फीचर्डश्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, 11 घायल

Date:


श्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, 11 घायल

  • इंडियन रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन की बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार शाम हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 11 घायल हैं। घायल पुलिसकर्मियों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों ने बस के दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आतंकियों की धर-पकड़ के लिये इलाके की नाकेबंदी कर दी गयी है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Read also; श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान माइनस 3.6 डिग्री

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में आतंकियों आतंकी गतिविधियां फिर से सिर उठा रही हैं। सोमवार शाम को जेवन इलाके के पंथा चैक पर इंडियन रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन की बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सरेआम हुई इस फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गयी। वहीं पुलिसकर्मी भी अचानक हुए इस हमले के लिये तैयार नहीं थे और वह आतंकियों को माकूल जवाब नहीं दे पाये।

बताया गया कि जिस बस पर फायरिंग की गई वह बुलेटप्रूफ नहीं थी। वहीं बस में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के पास पर्याप्त हथियार भी नहीं थे। माना जा रहा है कि आतंकवादियों को इस बात की जानकारी थी इसीलिए इस बस को निशाना बनाया गया।

Read also: श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं 11 घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी वारदात के बाद इलाके में चारों ओर नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related