- पत्नी शाइस्ता परवीन के खाते में मिले 1.28 करोड़ रुपए
प्रयागराज। मनी लाॅंड्रिंग के मामले में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अतीक और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन की 8.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है। हत्या जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी, जमीन कब्जाने के अनेक मुकदमों का सामना कर रहे अतीक अहमद से संबंधित 10 बैंक खातों को भी सीज किया गया है।
Read also: फ्लिपकार्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को 30 वेन्टीलेटर दान किये
अतीक अहमद के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया था कि अपराधिक गतिविधियों से अतीक अहमद ने काफी काला धन जमा कर लिया था। अवैध रूप से हासिल किये गए पैसे को वह अपने रिश्तेदारों के खातों में जमा कराता था। अतीक अहमद के सहयोगियों की विभिन्न फर्मों और कंपनियों से भी अतीक के खाते में रुपए ट्रांसफर किए गए जिनसे अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर सरकारी मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन खरीदी गई।
अतीक के सहयोगियों के ऊपर शिकंजा करते हुए ईडी ने उनकी कंपनियों का डेटा एमसीए, आईटी विभाग और अन्य एजेंसियों से इकट्ठा किया है। आरोपियों के बयान दर्ज कर उनकी कंपनी में निवेश किए गए धन के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। ईडी की जांच जिन 10 खातों तक पहुंची उनमें से एक शाइस्ता परवीन का है जिसकी खाते में 1.28 करोड़ रुपए जमा थे। माना जा रहा है कि अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन से जुड़ी संपत्ति की कुर्की तो अभी शुरुआत है। अब अतीक अहमद के सहयोगियों की संपत्ति की जांच कर कुर्की की जाएगी।
Read also: उत्तर प्रदेश को दोगुनी रफ्तार से बदल रही डबल इंजन वाली सरकार : पीएम मोदी
गौरतलब है की माफिया अतीक अहमद इस समय अपराधिक मामलों में गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अतीक अहमद की 355 करोड रुपए की संपत्ति पूर्व में ही जब्त कर चुकी है और अभी माफिया के खिलाफ करवाई जा रही है।

