इस बार सर्दियों में बनाएं गुड़ का पराठा, स्वाद में है लाजवाब, यहां जाने रेसिपी

रसोई Bytesइस बार सर्दियों में बनाएं गुड़ का पराठा, स्वाद में है...

Date:


इस बार सर्दियों में बनाएं गुड़ का पराठा, स्वाद  में है लाजवाब, यहां जाने रेसिपी

अगर आप सर्दियों के मौसम में कुछ फटाफट और सेहतमंद खिलाना चाहती हैं, तो बनाएं गुड़ का पराठा। चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

आटा 500 ग्राम 

पानी जरूरत के अनुसार

एक कप गुड़, कद्दूकस कर लें

2 छोटे चम्मच सफेंद तिल

2 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें

घी जरूरत के अनुसार

इस तरह बनाएं 

इस बार सर्दियों में बनाएं गुड़ का पराठा, स्वाद  में है लाजवाब, यहां जाने रेसिपी
Image Source: Google

 गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंथकर अलग रख दें।

 भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

 आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।

 एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी 

  पलेथन लगा लें।

 मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।

 इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।

 तैयार पराठों को गर्मागर्म सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...