घर पर बनाएं ये स्पेशल कोकोनट पुडिंग, जानें रेसिपी

लाइफस्टाइलघर पर बनाएं ये स्पेशल कोकोनट पुडिंग, जानें रेसिपी

Date:


घर पर बनाएं ये स्पेशल कोकोनट पुडिंग, जानें रेसिपी

आपने कई तरह की पुडिंग जरूर खाई होगी। आज हम पेश कर रहे कोकोनट पुडिंग की रेसिपी।

सामग्री :

कच्चा नारियल -3/4

कच्चे नारियल का पानी-1 कप

दूध-1 कप

कंडेंस्ड मिल्क-1/2 कप

चीनी -2 चम्मच

खसखस (चाइना ग्रास पाउडर)- 1/2 चम्मच

पुडिंग बनाने के लिए सांचा 

Read also: एक ही दिन में सबसे बड़ी उछाल: 1,31,968 नए कोविड केस, 780 लोगों की मौत

विधि :

सबसे पहले ताजे नारियल से पानी निकालें। अब नारियल के भूरे हिस्से को हटाएं और सफेद हिस्से को मिक्सर में डालकर पीस लें। एक भारी तले वाले बर्तन में नारियल पानी लेकर खसखस पाउडर को घोल लें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक कि खसखस पूरी तरह घुल न जाए। एक दूसरे बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क और सामान्य दूध गर्म करें। साथ में चीनी भी मिलाएं। 

अब इसमें खसखस का मिश्रण व पिसा हुआ नारियल मिलाएं। इस मिश्रण को सांचे में डालें, फिर इसे रूम टेम्परेचर पर आने दें। इसके बाद 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। अगर पुडिंग के सांचे से निकालने में दिक्कत हो रही है, तो चाकू से धीरे-धीरे निकालें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related