कोरोना की यह लहर पहले से अधिक खतरनाक

मेरठ रीजनकोरोना की यह लहर पहले से अधिक खतरनाक

Date:


कोरोना की यह लहर पहले से अधिक खतरनाक

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेरठ का दौरा

मेरठ। कोरोना की यह लहर पहले से अधिक खतरनाक है। आम लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। यह कहना है प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का जिन्होंने शुक्रवार को मेरठ का दौरा करते हुए मेडिकल काॅलेज, सीएमओ कार्यालय और कोविड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने कई मरीजों से ऑनलाइन वार्ता कर हालात जाने। नाइट कफ्र्यू को लेकर उन्होंने कहा कि हालतों के मुताबिक सरकार और प्रशासन व्यवस्था कर रहा है जिसमें लोगों को सहयोग करने की आवश्यकता है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आज मेरठ जनपद का दौरा कर कोरोना टीकाकरण व नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आमजन सरकारी निर्देशों का पालन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे अन्यथा कोरोना संक्रमित होने की संभावना बनी रहेगी। उन्होने कहा कि आमजन माॅस्क का उपयोग प्रत्येक दशा में करे, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करें तथा नियमित अंतराल पर हाथ धोये या सैनेटाईजर का उपयोग करे। प्राचार्य मेडिकल कालेज के कार्यालय कक्ष में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करते हुये उन्होने कहा कि कोरोना की जांच की रिपोर्ट उसी दिन सैम्पल देने वाले को मिले ऐसी व्यवस्था की जाये तथा आवश्यकता है तो मैनपाॅवर भी बढायी जाये। उन्होने कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों से मोबाईल पर वार्ता कर मेडिकल कालेज में बैडषीट समय से बदली जाती है या नहीं, भोजन की गुणवत्ता कैसी है, वरिष्ठ चिकित्सक मरीजो को देखने आते है अथवा नहीं, शौचालय की सफाई नियमित होती है या नहीं, वार्ड के अंदर की साफ-सफाई की स्थिति, डाक्टर व स्टाफ का व्यवहार आदि बिन्दुओं पर जानकारी ली।

इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विषेष सचिव चिकित्सा मन्नान अख्तर, जिलाधिकारी के0 बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन, डा0 टी0वी0एस0 आर्य, डा0 धीरज बालियान सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...