इन 3 फलों के छिलके का फेस पैक से होगी टैनिंग-मुंहासे की समस्या दूर

लाइफस्टाइलइन 3 फलों के छिलके का फेस पैक से होगी टैनिंग-मुंहासे की...

Date:


इन 3 फलों के छिलके का फेस पैक से होगी टैनिंग-मुंहासे की समस्या दूर

लाइफस्टाइल डेस्क: फलों में विटामिन, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व होते है , जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फल से सिर्फ शरीर नहीं त्वचा की सेहत भी अच्छी रहती है | लेकिन क्या अपने फलों के छिलके को अपनी त्वचा पर अपनाया है ? अगर नहीं तो आज हम बता रहे हैं ऐसे फलों के बारे में जिसके छिलका चेहरे को साफ और चमकदार बना सकते है | 

संतरे के छिलके

इस फेस पैक के लिए संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। फिर तीन चम्मच कच्चे दूध में संतरे का पाउडर और चुटकी भर हल्दी मिलाए | अब जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे  चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर पानी से धो लें। ये फेस पैक आपकी त्वचा से टैनिंग और मुंहासों को दूर रखेगा | 

पपीते का छिलका

इस फेस पैक के लिए आपको पपीते के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर दो चम्मच पाउडर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाए | अब इस तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें। ये फेस पैक रूखी त्वचा की समस्या को दूर करता है | 

Read also: कोविड-19 हैल्थकेयर की आसान व सही जानकारी प्रदान करने के लिए ट्रूकॉलर ने मैपमाईइंडिया और फैक्टचेकर के साथ साझेदारी की

आम के छिलके

आम तो फलों का राजा होता है और इसके छिलके भी त्वचा को काफी फायदें पहुंचा सकते हैं। आपको बस ये करना है की आम के छिलकों को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना है और सूखने पर पानी से धो लेना है। ये फेस पैक झुर्रियों और मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा आप आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर भी बना सकती हैं और गुलाब जल और आटे को मिलाकर पेस्ट बनाकर इसका इस्तेमाल भी कर सकती है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related