लाइफस्टाइल डेस्क: हम सभी कोरोना के कारण खौफ में जी रहे है , खासतौर पर वो लोग जिनका पहले से दिल से संबंधित बीमारियां है | ऐसे में तो फिर दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आज आपको कुछ सुपर फूड के बारे में बता रहे हैं जिसको आपको डाइट में शामिल करना होगा –
हरी पत्तीदार सब्जियां:
हरी पत्तीदार सब्जियां में पालक का साग लाभकारी है | इसके अलावा गोभी, पत्तागोभी ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी हरी पत्तीदार सब्जियों में खूब एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल नहीं बनता। और यहां तक की इन सब्जियों में कैलोरी बहुत कम पाई जाती, जिसका ज्यादा सेवन भी नुकसानदेह नहीं है।
नट्स:
अखरोट, बादाम, हेजलनट्स, पीकेंस, पीनट्स आदि में अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और दिल को मजबूत करने वाले कई पोषक तत्व होते है | यह बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है, खून की नलियों से लाइनिंग को हटाते हैं और खून में थक्का नहीं जमने देते। इसी वजह से बादाम दिल की बीमारियों के लिए सुपर फूड है।
सेलमोन:
मछली दिल की बीमारियों से दूर रखने के लिए सुपर फूड का काम करती है | और सेलमोन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है जो हार्ट फेल की आशंका को बहुत कम करता है। सप्ताह में सेलमोन मछली का एक दिन सेवन करने से दिल की बीमारियों की आशंका बहुत कम हो जाती है।
Read also: ऑनलाइन से दूर ग्रामीण इलाकों के बच्चे
स्वीट पोटैटो:
स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है। इसमें 180 कैलोरी ऊर्जा, 4 ग्राम प्रोटीन, 6.6 ग्राम फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन सी, नियासिन, कॉपर, पोटैशियम, मैगनीज इत्यादि मौजूद रहता हैं। ये दिल की बीमारियों को शरीर से दूर रखता है।

