लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को बच्चों के लिए खतरनाक बता राखी है | तो ऐसे में माता – पिता की जिम्मेदारी है की वह बच्चों के खानपान का ध्यान रखें जिससे उनकी इम्यूनिटी अच्छी रहे। तो चलिए जानते है की बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत कैसे किया जाए –
अलग-अलग रंग की सब्जियां और फल बच्चो की डाइट में शामिल करे, क्योकि इनमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शुरूआत सेब से करें, नाश्ते में अंडा, केला, उपमा, उत्तपम, पोहा जैसी दे । दिन में एक से दो फल उन्हें खिलाएं। ये सारी चीज़ें इम्यूनिटी को बढ़ती है।
इंफेक्शन से बचाए रखने के साथ और इम्यूनिटी बिल्ड करने के लिए हल्दी वाला दूध जरूर दे | नाश्ते या शाम को दिन में एकबार उन्हें हल्दी वाला दूध जरूर पीने को दें।
स्नैक्स में ऑयली, फैटी फूड्स की जगह काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू और सूरजमुखी के बीज दे क्योकि इसमें विटामिन ई और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते है।
अगर आप पैक्ड फूड्स का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो ऐसा बिकुल ना करें क्योकि इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड, शर्करा और नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें कई तरह के आर्टिफिशियल कलर भी मिक्स किए जाते हैं जो बच्चों की हेल्थ के लिए सही नहीं है |
Read also: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट, 24 घंटे में 60471 नए मामले
हेल्थ और इम्यूनिटी को अच्छा रखने के लिए खाना खाने का समय तय करें। ऐसा करने से बेवजह कुछ भी खाने से बचेंगे। और खाने के बाद तुरंत सोने न जाएं, हल्का-फुल्का मूवमेंट जरूर करें |
केला, प्याज, लहसुन, दही, छाछ जैसी चीज़ें दे क्योकि इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जिसकी वजह से आंत के जरिए खून में जाने वाले हानिकारक जीवाणुओं को कम करते हैं।

