टेक डेस्क: Samsung अपनी नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही थी जो 5G स्मार्टफोन के लिए है। लेकिन अब Samsung ने अपनी नई मल्टी-चिप पैकेज टेक्नोलॉजी की जानकारी दी और कहा यह एक 5G स्मार्टफोन के लिए मेमोरी प्रोडक्ट है | इसकी मदद से Samsung स्मार्टफोन के फास्ट ग्रोइंग मार्केट में बेहतर तरीके से हैंडल करना चाहती है। इस डिवाइस को इसी माह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung सबसे बड़ी मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी है और अब कंपनी ने नई मेमोरी चिपसेट को बनाया है, जिसका मास प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया गया है। इसको लो पावर डबल डेटा रेट 5 (LPDDR5) यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (UFS) के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा ई-परफॉर्मेंस DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी चिपसेट को एक सिंगल कॉम्पैक्ट पैकेज में लॉन्च होगा | टेक्नोलॉजी में Samsung की LPDDR5 mobile DRAM मिलेगी, जिसमें 25 Gbps की दमदार स्पीड मिलेगी |
Samsung की तरफ से अलग-अलग स्टोरेज की जरूरत के हिसाब से ग्राहकों को कई मेमोरी स्टोरेज ऑप्शन दिये जाएंगे। DRAM की मदद से 6GB से लेकर 12GB और NAND फ्लैश से 128GB से 512GB तक का स्टोरेज मिलेगी | Samsung ने कहा कि LPDDR5 uMCP चिपसेट यूजर्स को हाई-क्वॉलिटी 5G कंटेट सर्विस को स्टेबल कंडीशन में हासिल करने में मदद करेगी |
Read also: LJP संसदीय नेता के रूप में भतीजे की बिदाई, चाचा की होगी ताजपोशी
Yonhap न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार , नई uMCP चिप केवल 11.5 मिमी से लेकर 13 मिमी का स्पेसस लेती है जिसे स्मार्टफोन में स्पेस को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

