LIC ने दिया हाथ तो एचडीएफसी शेयर में आया उछाल

बिज़नेसLIC ने दिया हाथ तो एचडीएफसी शेयर में आया उछाल

Date:


LIC  ने दिया हाथ तो एचडीएफसी शेयर में आया उछाल

नई दिल्ली। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में देश की बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली। एलआईसी के हाथ देने से इसका असर एचडीएफसी के शेयरों पर पड़ा और इसमें जोरदार उछाल आया। गत शुक्रवार को एचडीएफसी स्टॉक की खरीदारी तेजी से बढ़ी।

Read also: गूगल की मूल कंपनी ने एआई-संचालित ड्रग डिस्कवरी स्टार्ट-अप किया लॉन्च

खरीदारी इतनी तेजी से हुई कि एचडीएफसी शेयर के भाव बीएसई इंडेक्स पर 129.10 रुपए बढ़कर 2275.25 रुपए पर पहुंच गए। जबकि इससे पहले 9 सितंबर 2021 एचडीएफसी एएमसी शेयर भाव 3,363 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंचा था। यह अब तक के 52 सप्ताह में सबसे उच्चतम स्तर का माना जा रहा है। कंपनी का बाजारु पूंजी 48,525 करोड़ रुपए है।

Read also: एलआईसी की चुकता पूंजी बढ़कर 6,324 करोड़ रुपये हुई

एलआईसी ने एचडीएफसी एएमसी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। एलआईसी ने हिस्सेदारी पहले की 5.005 फीसदी से बढ़ाकर 7.026 फीसदी कर दी। जिससे एचडीएफसी एएमसी को मजबूती मिली है और इसके शेयरों में भी मजबूती आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related