मेरठ। मेरठ सहित पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र में मौसम विभाग ने आगामी 5 अप्रैल से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। जो कि सात अप्रैल तक रहेगा। इन दिनों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार होगा।
Read also: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है: मौसम विभाग
मेरठ में गत शनिवार सुबह धूप तेज निकली और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ मार्च में नहीं बना और अप्रैल में भी इसके नहीं बनने के ही चांस हैं। अप्रैल में बारिश की संभावना भी ना के बराकर है। इसलिए मेरठ और आसपास महानगर के रहने वालों को उमस से भी दो चार होना होगा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार का दिन भी तेज धूप वाला ही रहा। आगामी चार मार्च को मेरठ सहित दिल्ली और आसपास के जिलों में 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि,इससे गर्मी में कोई कमी नहीं आएगी।
Read also: श्रीलंका मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी
मेरठ में आज रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक ही रहेगा। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया। मौसम विभाग ने आज दिनभर आसमान साफ रहने और तापमान बढने का अनुमान जताया है। वहीं यह भी संभावना जताई है कि आज रविवार से आगामी छह अप्रैल के बीच बेहद गर्म हवाएं चलेंगी।

