Raksha Bandhan 2021: भाइयों और बहनों का रक्षाबंधन पसंदीदा त्योहार है, वे एक दूसरे को ख़ास महसूस करते है | गिफ्ट, मिठाई और पूजा की थाली तक बहनें सब कुछ परफेक्ट करती है, लेकिन इन सब चीजों के अलावा चेहरे का ग्लो करना भी जरुरी है, इसीलिए हम आपको कुछ फेस पैक्स बातएंगे जिसे आप इंस्टेंट ग्लो पा सकती है |
पपीते का फेस पैक
आपको बस पपीते को मसल कर उसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलकर पेस्ट बना लेना है और चेहरे पर लगा लेना है | 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक को लगा सकती है |
Read also: Skin care tips: जाने बेसन के फेस पैक के अनोखे फायदे
बेसन का फेस पैक
बेसन में दूध, चुटकी भर हल्दी और बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब सूख जाए तो मसाज करते हुए धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
केसर फेस पैक
ये बहुत आसान सा फेस पैक है, आपको बस एक से दो घंटे के लिए केसर को दूध में भिगोकर रखना है | एक से दो घंटे बाद रूई की मदद से इसे चेहरे पर लगाना है और थोड़ी देर रुकर र पानी से धो लेना है |
गुलाब फेस पैक
गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर इसमें शहद मिलकर पेस्ट बना ले, फिर चेहरे पर लगाएं। सूखने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
Read also: ड्राई स्किन से हो गए है परेशान, तो क्रीम, चंदन और हल्दी का फेस पैक लगाइए
एलोवेरा फेस पैक
आपको एलोवेरा, शहद, चुटकीभर हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिलकर पेस्ट तैयार कर लेना है, फिर चेहरे के साथ गर्दन पर लगा लें। सूखने पर मसाज करते हुए पानी से धो लें।

