भैंस ने दो मुख वाले बच्चे को दिया जन्म तो गांव में लगा देखने वालों का तांता

लाइफस्टाइलभैंस ने दो मुख वाले बच्चे को दिया जन्म तो गांव में...

Date:


भैंस ने दो मुख वाले बच्चे को दिया जन्म तो गांव में लगा देखने वालों का तांता

राजस्थान। यह खबर बड़ी दिलचस्प है। इंसान के दो मुंह वाले यानि सिर जुड़े बच्चों की कहानी तो हमने सुन रखी है लेकिन अगर किसी भैंस के बच्चे के बारे में ऐसा कहा जाय तो? जी हां, ताजा सूचना राजस्थान से है जहां एक भैंस का जो बच्चा पैदा हुआ उसके दो मुंह थे।

खबर के मुताबिक, जिले के गांव पुरा सिकरौदा एक पशु पालने के एक शौकीन ग्रामीण के यहां एक भैंस ने दो मुख वाली संतान को जन्म दिया। भैंस की संतान के दो मुंह, दो गर्दन, चार आंख, चार कान हैं जिसे देखकर सभी चकित हैं। दिलचस्प तो यह रहा कि, इसका प्रजनन किसी पशुचिकित्सक के माध्यम से नहीं बल्कि सामान्य अवस्था में हुआ है।

भैंंस के दो मुंह वाले बच्चे की खबर भी जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव में चर्चा फैली और ग्रामीणों का इस पशुपालक के यहां मजमा लग गया। उसके घर के बाहर भरी भीड़ जुट गई। भैंस के दो मुंह वाले बच्चे को लेकर ग्रामीणों में कौतूहल ही नहीं बल्कि तरह-तरह की चर्चा हैं। पशु पालक की फेमली वाले भी बच्चे को बोतल से दूध और पानी पिलाकर जिंदा रखने की कोशिश में हैं।

पशु पालक गुड्डे सिंह का कहना है कि, मेरी भैंस ने बिना किसी पशु डॉक्टर की मदद से दो मुख वाले बच्चे को जन्म दिया है, इससे मैं खुद चकित हूं। यह अनोखी बात है। बच्चे का जैसा सामन्य जन्सामान्य तरीके से ही रख रखाव किया म हुआ वैसा ही सामन्य तरीके से देखभाल भी की जाएग।

देखने में रोचक लग रहा है कि, भैंस का यह अजीबो-गरीब बच्चा अपने दोनों मुख से दूध व पानी ले रहा है। यह पूरी तरह से हेल्दी भी है। बहरहाल, ऐसा असामान्य बच्चा पैदा होने से गांव वाले तामा तरह की चर्चाओं में मशगूल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...