- 66 लोगों की लिस्ट बनी जो राष्ट्रपति से मिल सकेंगे
- अभी इसमें और नामों को हो सकता है इजाफा
- जिनके नाम फाइनल होंगे उन्हें सर्किट हाउस में मिलाया जाएगा
25 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने गृह जनपद कानपुर आ रहे हैं. इस बार उनका दौरा ऐतिहासिक होने वाला है. दरअसल, वह राजशाही एहसास दिलाने वाली द रॉयल प्रेसिडेंशियल सैलून ट्रेन से कानपुर आ रहे हैं . प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यह ट्रेन आएगी और 10 नंबर प्लेटफार्म पर यह ट्रेन खड़ी होगी.ऐसा पहली बार हो रहा है कि यह ट्रेन छह या इससे अधिक कोच की होगी. अभी तक यह ट्रेन दो कोचों की होती रही है.आपकों बता दें कि 2004 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सफर कर चुके हैं. वह 2004 में चंडीगढ़ से दिल्ली इसी सैलून से गए थे.
जिनके नाम लिस्ट में वहीं मिल सकेंगे
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है. फिलहाल 66 लोगों की लिस्ट बनी है जो राष्ट्रपति से मिल सकेंगे. एक दो दिन में फाइनल नामों की लिस्ट आ सकती है. एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि कानपुर से लिस्ट को लेकर कुछ नहीं होगा जो भी नाम आएंगे वो राष्ट्रपति भवन से ही आएंगे. आईबी की स्क्रीनिंग के बाद ही यह नाम फाइनल होंगे.
Read also: यूपी में 12 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन होने जा रहा कैंसिल
द प्रेसिडेंशियल ट्रेन की क्या हैं खूबियां
- फाइव स्टार होटल के कमरों जैसा डेकोरेट किया जाता है
-इसमें सफर करने वालों का राजशाही अहसास होता है - कोच एलएचबी टेक्नीक के और ज्यादा मजबूत होते हैं
- जीपीएस, जीपीआरएस, सैटेलाइट एंटीना होता है
- मॉडुलयर किचन, टेलीफोन एक्सचेंज होता है
- खिड़किया बुलेटप्रूफ होती हैं, 1956 में बनी थी
- पब्लिक एड्रेस सिस्टम होता है

