अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने दिखाया उत्साह

मेरठ रीजनअंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने दिखाया उत्साह

Date:


अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने दिखाया उत्साह

पुलिसलाइन, सर्किट हाउस से लेकर महानगर के घरों, पार्कों में भी किया गया योग

मेरठ। सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगरवासियों ने उत्साहपूर्वक योग किया। महानगर के पुलिसलाइन, सर्किट हाउस, विक्टोरिया पार्क, लेडिज पार्क, स्टेडियम, सूरजकुंड पार्क आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगोें ने योग किया। वहीं योग दिवस पर ऑनलाइन योग शिविरों का भी आयोजन किया गया और लोगों ने अपने घरों में रहकर योग क्रियाएं की।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने दिखाया उत्साह
फोटो – मुनीश कुमार

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के निवासियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविर में भाग लिया। जिलाधिकारी के बालाजी ने भी सभी विभागों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत योग दिवस मनाने के आदेश दिए थे। पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने भी भगा लिया। सुबह पांच बजे से ही लोग योग करने के लिये पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गये थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियोें ने भी योग शिविर में भाग लेकर योग क्रियाएं कीं।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने दिखाया उत्साह
फोटो – मुनीश कुमार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में योग गुरू स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने योग से होने वाले वैज्ञानिक लाभ बताए। उन्होंने बताया कि योग से शरीर निरोगी तो होता ही है साथ ही मानसिक रूप से भी व्यक्ति मजबूत होता है।

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित योग शिविर में विवि शिक्षकों, कर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सोमवार की सुबह शुरू हुए शिविर में योग के जरिए खुद को फिट रखने का संदेश दिया गया। आरजी कालेज में आयोजित ऑनलाइन योग शिविर में योग के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। एनसीसी कैडेटस ने ऑनलाइन शिविर में भाग लेकर योग क्रियाएं कीं।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के लोगों में योग करने के प्रति का जबरदस्त देखा गया और विक्टोरिया पार्क, लेडिज पार्क, सूरजकुंड पार्क सहित महानगर के अनेक पाकों में लोगों ने योग किया। आॅनलाइन योग शिविरों के माध्यम से लोगों ने घर में रहकर भी योग क्रियाएं कीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related