शादी का माहौल मातम में बदला

उत्तर प्रदेशशादी का माहौल मातम में बदला

Date:


शादी का माहौल मातम में बदला

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं रुक रहे हादसे
  • कार पलटने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
  • गंभीर घायल पिता-बेटी आगरा रेफर किए गए
  • ड्राइवर को झपकी लगने से हादसे की बात आई सामने

आगरा। यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनों को खो रहे हैं. सोमवार देर रात भी एक बड़ा हादसा हो गया इसमें मां-बेटे की मौत हो गई. गंभीर घायल पिता की जान बचाने के लिए उन्हें आगरा रेफर किया गया है. तेज रफ्तार से चल रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंदत्रित होकर पलट गई. परिवार में ही शादी थी जिसे अटैंड करके परिवार लौट रहा था. हादसे से शादी का माहौल मातम में बदल गया.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा विहार में रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनकी बेटी खुशबू की शादी आगरा में तय हुई थी. आगरा के रेडिसन होटल में शादी की रस्में पूरी की गई. बेटी की ससुराल विदाई होने के बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे. कार में उनके साथ उनकी पत्नी, उनका बेटा और एक बेटी बैठी हुई थी. यमुना एक्सप्रेसवे से वह वापस दिल्ली जा रहे थे. रात में जब उनकी कार थाना बलदेव एरिया के माइल स्टोन 129 पर पहुंची तो तेज स्पीड से कार चला रहा उनका ड्राइवर पुलिया देखकर कार को रोकने नहीं पाया और कार पुलिया से टकराकर पलट गई.

Read also: नोट छापे तो क्या पड़ेगा आप पर असर

मां-बेटे ने मौके पर दम तोड़ा
पुलिया से टकराते ही कार पलट गई और रमेश की पत्नी संतोष और बेटे अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. रमेश और उनकी बेटी हिना को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. हालांकि बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से मिले जेवरात और अन्य सामान को अपने कब्जे में कर लिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related