शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ रेप का आरोप

उत्तर प्रदेशशिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ रेप का...

Date:


शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ रेप का आरोप

लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी एक बार फिर विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं लेकिन इस बार मामला गंभीर है. वसीम रिजवी पर अपने ही ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला ने इस संबंध में लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी है साथ ही बयान जारी करते हुए वसीम रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया है.

पीड़ित महिला के पति से मारपीट
दूसरी ओर महिला के पति का कहना है कि इस संबंध में बात करने पर वसीम रिजवी ने उनको मारा और नौकरी से निकाल दिया. पीड़िता के पति ने बताया कि जिस मकान में रहते थे वो भी रिजवी ने ही दिया था और इस घटना के बाद मकान भी खाली करवा लिया.

ब्लैकमेलिंग और धमकाने का आरोप
आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि रिजवी पति को ड्यूटी पर बाहर भेज देता थाऔर उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म करता था. इस दौरान रिजवी ने कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए. महिला ने कहा कि वो जब भी दुष्कर्म का विरोध करती तो रिजवी अश्लील फोटो और वीडियो दिखा कर धमका देता था और चुप करवा देता था. लेकिन अब परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया.

Read also: फेज 3 ट्रायल में कोवैक्सिन 77.8 प्रतिशत प्रभावी

रिज़वी बोले-मुझे जान का खतरा
वहीं वसीम रिजवी का कहना है कि कुछ दिनों पहले कुरान को लेकर हुए विवाद के बाद ये ड्राइवर मेरे दुश्मनों से मिल गया था. मेरे हर मूवमेंट की जानकारी मेरे विरोधियों को दे रहा था. इससे मेरी जान को खतरा बढ़ गया था. इसलिए मैंने इसे नौकरी से निकाल दिया. नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद ये मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...