लाइफस्टाइल डेस्क। Radish Health Benefits – ये तो हम सभी जानते है की मौसमी सब्जियां जरूर खानी चाहिए, ये सेहत को फायदा देती है | ऐसे ही मूली जो की सर्दियों के मौसम में ही आती है इसको ज़रूर खाना चाहिए। ये खाने में मज़ेदार तो होती ही है लेकिन साथ में शरीर को फायदे भी देती है |
Read also: Omicron से बचाएंगी ये चीज़े
मूली पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करती है, अगर रोजाना मूली का सलाद खाते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है | इसके अलावा, इसके सेवन से कब्ज़ से समस्या नहीं होगी।
सर्दी के मौसम में सर्दी-ज़ुकाम होना आम बात है, इसीलिए ऐसे समय में मूली का सेवन जरूर करे | इसमें एंटी-कंजेस्टिव गुण है, जो बलग़म को गले से साफ कर सकता है |
मूली विटामिन ए, सी, ई, बी6, पोटेशियम और अन्य खनिजों से भरपूर होती है, ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देती है | इसके सेवन से दिल की सेहत अच्छी रहती है |
मूली रक्तचाप को नियंत्रण रखने में मदद करती है, क्योकि इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होता है जो की उच्च रक्तचाप की समस्या में मदद कर सकता है | इसके अलावा, मूली में फॉस्फोरस और ज़िंक भी होता है जो रूखापन, मुंहासों और चकत्ते से छुटकारा दिला सकता है |

