लाइफस्टाइल डेस्क। Keto Diet Ke Nuksan – कीटो डाइट वज़न घटाना का एक आसान और असरदार तरीका है, लोग इस डाइट को काफी फॉलो करते है। ऐसा माना जाता है की कीटो डाइट से वज़न तेजी से घटाया जा सकता है। आपको बता दे ज्यादातर सिलेब्ज़ भी इस डाइट को फॉलो करते है।
Read also: वज़न घटाने के लिए तुलसी का इस तरह करे इस्तेमाल!!
कीटो डाइट वसा भंडार को मेटाबोलाइज करने का काम करती है, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के स्रोतों ख़त्म करना और उन्हें प्रोटीन और वसा के साथ बदलना शामिल है। ये शरीर वसा के भंडार को छोटे अणुओं में तोड़ती है, फिर बाद में शरीर में वसा भंडार समय के साथ कम होने लगता है।

वैसे तो कीटो डाइट के काफी लाभ है लेकिन इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है । जैसे शरीर को कार्ब्स से वंचित रखने से त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचने लगता है। इसके अलावा, जब कीटो डाइट कोई फॉलो करता है तब वे पोषक तत्वों का सेवन रोक देता है, जिसके कारण टोलेजन एफ्लूवियम से पीड़ित हो जाता है। साथ ही पोषण की कमी होने लगती है, जिसके कारण त्वचा पर एक्ने और रैशेज़ होने लगते है।
Read also: यहां जाने क्या वज़न घटाने में सौंफ का पानी सच में फायदेमंद है ?
आपको बता दे कीटो डाइट जब फॉलो करते है तो उसका पहले असर त्वचा, नाखूनों और बालों पर पड़ता है। इसीलिए इसे एक्सपर्ट की सलाह के बिना फॉलो नहीं करना चाहिए, क्योकि शरीर में पोषण की कमी आपके हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है।

