Business:- एक ओर जहां महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। वही अब केंद्र सरकार पेंशनभोगियो के लिए राहत की खबर लेकर आई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अगले महीने यानी जुलाई में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ा देंगी।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार डीए को 3 फीसदी बढाने की योजना बना रही है। अगर केंद्र इस योजना को लागू करती है तो इसका लाभ 1 करोंड लोगो को प्राप्त होगा। जानकारी के लिए बता दें सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन में DA जोड़ने का फैसला लिया है।
7th Pay Commission के अनुसार एक साल में 2 बार DA को बढ़ाया जा सकता है। पहली बार DA जनवरी में बढ़ता है वही दूसरी बार यह जुलाई में बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार इसे जुलाई में बढाने का फैसला देश मे बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए लिया है। कहा जा रहा है जुलाई में महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. अगर सरकार जुलाई में इसे बढ़ती है तो यह 37 फीसदी हो जाएगा।

