Business:- इस समय महिंद्रा को लेकर मार्केट में अनेकों प्रकार की बाते हो रही है। कई लोगों का कहना है कि महिंदा अपने ऑटो बिजनेस को अब तीन यूनिट में विभाजित करने की योजना बना रही है। लेकिन क्या लोगों द्वारा कही जा रही यह बातें सच है क्या महिंद्रा वास्तव में अपने ऑटो के बिजनेस को तीन हिस्सों में विभक्त करने की तौयरी में है।
अब इस बात को लेकर महिंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि महिंद्रा के ऑटो बिजनेस के बंटवारे को लेकर कोई घोषणा नहीं की है यह जो भी बाते हो रही है वह अनुचित है। महिंद्रा का अपनी यूनिट के बंटवारे का कोई प्लान नहीं है।
जानकारी के लिए बता दे महिंद्रा के बंटवारे को लेकर ईटी ने रॉयटर्स ने भी इस खबर का हवाला देते हुए कहा था कि यह अपनी ऑटो बिजनेस को तीन भागो में बाटने की तौयरी में है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट कर कहा अगर महिंद्रा का बंटवारा करेगी तो वह बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद अपनी कंपनी के फ्यूचर प्लान्स और ऑन गोइंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी लोगो के मध्य शेयर करेगी।
It’s coming… Bolder, Better, BIGGER… pic.twitter.com/T7lappkD8p
— anand mahindra (@anandmahindra) May 6, 2022

