क्रिप्टोकरेंसी में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट, ग्लोबल एक्सचेंज को लग सकता है बड़ा झटका

बिज़नेसक्रिप्टोकरेंसी में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट, ग्लोबल एक्सचेंज को लग...

Date:

डेस्क। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट लगातार नीचे जा रहा है और इसके साथ ही निवेशकों की धड़कने भी बढ़ती जा रहीं हैं। आज, यानि 12 मई के दिन भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिटकॉइन में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस समय इसी कीमत $31,119 (भारत में लगभग 23.3 लाख रुपये) पर थी।

क्रिप्टोकरेंसी के गिरने से इसका सबसे ज्यादा असर ग्लोबल एक्सचेंज पर देखने को मिलेगा। Binance और Coinbase जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कीमत $28,625 (करीबन 22 लाख रुपये) के आसपास है।
मार्किट की ओपनिंग के साथ ही में ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पर 13.87 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 
जानकारी के लिए बता दें कि गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस चार्ट में कोई ऐसा ऑल्टकॉइन नहीं था जो हरे रंग का हो। Dogecoin और Shiba Inu को आज भारी नुकसान हुआ है। SHIB में 30% की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है साथ ही DOGE को 27 फीसदी का घाटा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related