Pakistan: नवाज शरीफ से मिले PM शाहबाज, 6 घंटे तक चली दोनों की मुलाकात

इंटरनेशनलPakistan: नवाज शरीफ से मिले PM शाहबाज, 6 घंटे तक चली दोनों...

Date:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज इन दिनों लंदन में हैं, इस बीच उन्होंने अपने भाई और पूर्व PM नवाज शरीफ से मुलाकात करके, लंबी चर्चा में भाग लिया है। वहीं इस मुलाकात के दौरान उनके साथ रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब, बिजली मंत्री खुर्रम दस्तगीर आदि मौजूद रहें, जहाँ सभी ने पाकिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक चर्चा की। 

वहीं इस मुलाकात के बाद सूचना प्रसारण मंत्री ने बोलते हुए कहा कि PM शाहबाज जल्द ही पाकिस्तान के हालिया राजनीतिक और आर्थिक हालात पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिस पर प्रत्येक बिंदु का अच्छे से ख्याल रखा जायेगा। दूसरी ओर पूर्व PM नवाज शरीफ ने आज बोलते हुये कहा है कि पाकिस्तान के हालात सुधारना पहली जिम्मेदारी है, क्योंकि तारीक-ए-इंसाफ पार्टी ने पाकिस्तान के आर्थिक स्तर को बहुत नुकसान पहुँचाया है।

इस वजह से उन्होंने PM शाहबाज से चुनाव की जगह आर्थिक हालात को तरजीह देने की बात कही है। वहीं इस मुलाकात पर पूर्व PM इमरान खान ने तंज कसा है, उन्होंने कहा है कि PM और पूरी कैबिनेट जनता के पैसे से एक भृष्ट व्यक्ति से मिलने गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...