क्या गिर जाएगा LIC के शेयर्स का प्राइस

बिज़नेसक्या गिर जाएगा LIC के शेयर्स का प्राइस

Date:

Business। जल्द आएगी LIC अवेदकों की सूची और आपको LIC IPO में शेयर मिले या नहीं यह जगजाहिर हो जाएगा। पर अगर आपको शेयर अलॉट नहीं हुए तो और आपका देश की इस सबसे बड़ी बीमा कंपनी में निवेश करने का बहुत ही मन है, आप इसमें Invest करने का विचार बना रहें हैं तो दो दिन का इंतजार और कीजिए। इसके बाद आप आसानी से इसके शेयर्स को खरीद पाएंगे वोभी बहुत सस्ते में।
जानकारी के लिए बता दें कि LIC के शेयर मंगलवार यानी 17 मई को लिस्ट (LIC Share Listing) होने की आशंका जताई जा रही है। इस दिन से शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होगी और आप एलआईसी के शेयर में खरीद-बिक्री आसानी से कर सकते हैं।
LIC को बड़ी कंपनी है बड़े निवेशकों को मौका देंगी पर ऐसा नहीं है। LIC ने अपने शेयर का इश्यू प्राइस 949 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। बता दें कि जिन लोगों ने LIC IPO में इन्वेस्ट किया है उन्हें शेयर अलॉट हुआ, तो उनके लिए प्रति शेयर का भाव 949 रुपये होगा। शेयर मार्केट के इस गेम को समझना आपके लिए बेहद आवश्यक है।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी ग्रे मार्केट की बात करे तो इसमें एलआईसी शेयर का प्राइस (LIC Share Price) अपने इश्यू प्राइस से नीचे जा पहुँचा है। 
Top Share Broker की माने तो, अभी LIC IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (LIC Grey Market Premium) शून्य से 18 रुपये तक लुढ़का है। इसका मतलब हुआ कि ओपन मार्केट में एलआईसी का शेयर 18 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हो सकता है। अगर यह कयास सही साबित हुआ तो LIC के शेयर्स का प्राइस मार्केट में 949 रुपये की बजाय 931 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related