यूपी के नए DGP मुकुल गोयल ने कार्यभार संभाला

उत्तर प्रदेशयूपी के नए DGP मुकुल गोयल ने कार्यभार संभाला

Date:


यूपी के नए DGP मुकुल गोयल ने कार्यभार संभाला

लखनऊ: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है । 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को 30 जून, बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था । उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला । इससे पहले गोयल बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (अभियान) के पद पर तैनात थे ।

मुकुल गोयल शुक्रवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे और दोपहर को उन्होंने पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला । उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी का स्थान लिया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुये थे । उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था ।

नए DGP के बारे में कुछ जानकारियां

1) मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है और उन्होंने आईआईटी की पढ़ाई खड़गपुर से की।

2) वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं।

3) इस नियुक्ति से पहले बीएसएफ के एडीजी मुकुल गोयल आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं।

4) वह कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

5) मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।

6) वह यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं।

7) मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान अरुण कुमार को हटाकर मुकुल गोयल को ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया था।

8) साल 1987 में भारतीय पुलिस सेवा में आने वाले मुकुल गोयल मेरठ में कप्तान और डीआइजी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

9) वह यूपी डीजीपी के पद से फरवरी 2024 में रिटायर होंगे। उनके पास करीब ढाई साल का कार्यकाल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related