अगर आप भी कमर पर लटकते फैट की परेशानी से जूझ रहे है तो आपको कुछ एक्सरसाइजेस और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे कम कर सकते है | आपको बता दे की इस फैट से निजात पाना आसान तो नहीं है, पर कुछ चीजों को अपनाकर कम किया जा सकता है |
साइड बेंड्स
इस एक्सरसाइज में रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है और आपका पोस्चर बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए खड़े हो जाएं और अपनी टांगों को फैला लें | अब बाईं ओर झुक डाएं और अपनी बाईं पिंडली को छूने की कोशिश करें।
इतना झुक गए हों तो अपने दाएं हाथ को सिर के ऊपर से लेकर जाएं और बाईं ओर स्ट्रेच करें | इस एक्सरसाइज में वजन उठाने की जरूरत नहीं है। इस एक्सरसाइज को दोनों साइड्स से 10-12 बार दोहराएं।
टविस्ट
इस एक्सरसाइज को करने के लिए लंबी रॉड लेकर बैठ जाएं, अब डंडे को अपने कंधों पर अपनी गर्दन के पीछे रख दें। इसे अपनी बाजुओं के साथ सहारा दें और दोनों साइड मुड़ें। यह एक्सरसाइज फैट कम करने में मददगार है। हर रोज़ थोड़ी-थोड़ी देर जरूर करें।
Read also: वैक्सीनेशन की सुस्त रफ़्तार पर राहुल ने उठाया सवाल तो भड़क गयी भाजपा
साइड क्रंच
इसको करने के लिए पहले लेट जाइए और अपने हाथों को सिर के नीचे रखिए। जब उठें, तो अपने दाएं हाथ को लेकर बाईं ओर मुड़ें और दाईं कोहनी को अपने घुटनों से छूने की कोशिश करें। ऐसा ही आपको दूसरी साइड भी करना है | शुरुआत में 10-12 बार ऐसा करना है, पर आप आगे बढ़ते-बढ़ते 20-30 तक भी ले जा सकते हैं।

