Health: तुलसी और कालीमिर्च के ये हैं फायदे, जानें किन समस्याओं को करता है दूर

लाइफस्टाइलHealth: तुलसी और कालीमिर्च के ये हैं फायदे, जानें किन समस्याओं को...

Date:

तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिये जाना जाता है, जहाँ इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को खत्म करने के लिये किया जाता है। इसके साथ ही तुलसी की पत्ती और कालीमिर्च सेहत को कई फायदे पहुँचाती है, वहीं इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियां और बीमारियों के लक्षण भी कम हो जाते हैं।

वहीं तुलसी की पत्ती में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाये जाते हैं, साथ ही कालीमिर्च में फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, विटामिन बी सिक्स आदि पाया जाता है। 

आईये जानते हैं इनके और भी फायदों के बारें में- 
1. तुलसी पत्ती और कालीमिर्च का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, वहीं इसकी हर्बल टी बनाकर भी पी जा सकती है, जिससे शरीर अंदर से साफ हो जाता है। 

2. तुलसी और कालीमिर्च के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है, जिससे शरीर मजबूत महसूस करता है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं। 

3. अगर आपको पेट की समस्या है तो तुलसी और कालीमिर्च के सेवन से यह दूर हो सकती है, साथ ही कब्ज, गैस और एसीडिटी से राहत मिलती है। 

4. वहीं अगर आपको सर्दी-जुखाम की शिकायत है तो आप तुलसी और कालीमिर्च के सेवन से इसे दूर कर सकते हैं, इसके लिये आप इन्हें चाय के रूप में आजमा सकते हैं। 

5. अगर आपको मौसमी एलर्जी की समस्या है तो तुलसी और कालीमिर्च के सेवन से दूर हो सकती है। 

अगर शुरू किया है इनका सेवन तो इन बातों का रखें ध्यान- 
अगर आप बवासीर की समस्या से पीड़ित हैं, तो कालीमिर्च का सेवन ज्यादा न करें। इसके साथ ही आप इसे एलर्जी की समस्या में प्रयोग करना चाहते हैं तो इनका सेवन बिना आयुर्वेद एक्सपर्ट के न करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related