Taj Mahal: ताजमहल के भीतर नमाज अदा कर रहे पर्यटकों को सीआईएसएफ ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशTaj Mahal: ताजमहल के भीतर नमाज अदा कर रहे पर्यटकों को सीआईएसएफ...

Date:

आगरा। विश्व के सात अजूबों में शुमार आगरा के ताजमहल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब किसी ने ताजमहल के भीतर नमाज पढ़ने की जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दी। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा कर्मी ताजमहल के परिसर की ओर भागे और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया। किसी भी अनहोनी के मददेनजर आसपास से पर्यटकों को हट जाने के लिए कहा गया। इसके बाद सीआईएसएफ जवानों को मौके छह लोग नमाज पढ़ते दिखाई दिए।

Also Read : Acharya Pramod Krishnam Statement On Taj Mahal: कुतुबमीनार और ताजमहल भगवान विष्णु के स्तंभ : आचार्य प्रमोद कृष्णम

सीआईएसएफ जवानों को देख दो लोग भाग निकले। जबकि चार पर्यटकों नमाज पढ़ते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ ने 6 लोगों को नमाज अदा करते देख इनको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन 2 लोग भाग गए। सीआईएसएफ ने चारों को थाना ताजगंज के सुपुर्द कर दिया। जिन पर सीआईएसएफ की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

आगरा के ताजमहल में नमाज अदा करने वाले पकड़े गए चार पर्यटकों में से तीन तेलंगाना के रहने वाले हैं। जबकि एक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। वहीं, पर्यटकों ने पूछताछ में बताया कि वे हैदराबाद से हैं। नमाज पढ़ने वालों ने बताया कि उन्होंने मस्जिद का बोर्ड लगा देखकर नमाज पढ़ी थी। उनका कहना है कि इस दौरान उन्होंने और लोगों को भी नमाज पढ़ते देखा तो वे भी नमाज पढ़ने लगे। 

Also Read : Shiva Temple At The Dargah Of Khwaja Ajmeri: अब ख्वाजा अजमेरी की दरगाह पर शिव मंदिर होने का दावा

बता दें कि ताजमहल परिसर में किसी को भी नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। ताजमहल परिसर में सिर्फ स्थानीय लोग ही अपनी आईडी दिखाकर प्रवेश कर सकते हैं और नमाज अदा कर सकते हैं। शुक्रवार के अलावा और किसी भी दिन ताजमहल मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाती। सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि चारों पर्यटकों के कारण ताजमहल परिसर का माहौल खराब हो सकता था। दूसरे लोग इसे मुद्दा बना सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related