आपको क्या लगता है बैंक आपको फ्री में दे रहा है क्रेडिट कार्ड

बिज़नेसआपको क्या लगता है बैंक आपको फ्री में दे रहा है क्रेडिट...

Date:

बाजर:- आज के समय मे हर एक बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड मुहैया करवा रहा है वही ग्राहको को ऐसा लगता है कि बैंक उन्हें यह सुविधा फ्री में दे रही है। क्योंकि जब बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड देती है तो वह ग्राहको को इससे होने वाले फायदे से लेकर इसके लुभावने ऑफर तो बताती है लेकिन वह ग्राहको को इस क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले शुल्क के बारे में कुछ भी नहीं बताती है। 
इसलिए किसी भी बैंक ग्राहक को बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना आवश्यक है और उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यदि वह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करेंगे तो उनके खाते से पैसा कटेगा। ग्राहको को इस शुल्क के बारे में नहीं पता होता है और वह क्रेडिट कार्ड को फ्री समझकर इस्तेमाल करते हैं और एक समय पर उनके खाते से जब इसका पैसा कटता है तो वह परेशान हो जाते हैं। वैसे तो क्रेडिट कार्ड के लिए जो शुल्क पड़ता है वह फिक्स्ड होता है लेकिन कई बार ग्राहकों की लापरवाही के चलते बैंक उनके खाते से ज्यादा पैसा काटती है।

बैंक ग्राहको से बसूलता है एनुअल चार्ज:-

वही अगर हम बात वार्षिक शुल्क दर की करें तो यह हर बैंक में अलग होता है कई बैंक एनुअल चार्ज नहीं भी वसूलते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह देख लेना चाहिए कि जिस बैंक से आप क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं वह उस पर एनुअल चार्ज तो नहीं ले रहा है। वही अगर बैंक आपको क्रेडिट कार्ड दे रहा है और आपसे उसका सालाना शुल्क बसूल रहा है और उसको वापस नहीं कर रहा है तो ग्राहको को अपनी सूझ बूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और बैंक से तभी क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए जब उसकी बहुत अधिक आवश्यकता हो। 

क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालने पर भी बैंक लेता है पैसा:-

जानकारी के लिए बता दें जब आप क्रेडिट कार्ड के उपयोग से शॉपिंग करते हैं तो बैंक उसका चार्ज आपसे नहीं लेता है लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालते हैं तो बैंक उसके लिए आपसे चार्ज लेती है। तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालने से बचे क्योंकि आप जितनी दफ़ा क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालते हैं उतनी दफ़ा आपको इसके लिए बैंक को ब्याज देना होता है।

क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल डीजल डलवाने पर बैंक लेता है ब्याज:-

अगर आप क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालते हैं और ड्यू डेट से पहले उसका ब्याज नहीं देते हैं तो बैंक उसपर ब्याज लगाता है। मिनिमम ड्यू का भुगतान भी ग्राहक को ब्याज से नहीं बचा सकता. ब्‍याज की दर 40 फीसदी वार्षिक तक हो सकती है। वही आज के समय मे लोग पेट्रोल डीजल डलवाते समय भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं बैंक इसके लिए ग्राहकों पर सरचार्ज लगाते हैं और उनसे ब्याज बसूलते हैं। बैंक ग्राहकों को सरचार्ज वापस भी करते हैं लेकिन इन सरचार्ज रिटर्न की एक सीमा होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...