अमेरिका के ओक्लाहामा राज्य में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आयी है, यहाँ के टुल्सा शहर में सेंट फ्रांसिस अस्पताल में यह गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है, इसके साथ ही कई लोग इस घटना में घायल भी हुये है, जहाँ घायलों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है।
वहीं इस घटना के बाबत टुल्सा के पुलिस डिप्टी चीफ जोनाथन ब्रुक्स ने हमलावर सहित 5 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है, आगे उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि हमलावर को उसकी ही बंदूक से गोली लग गयी है, जिसके जख्म की वजह से उसने दम तोड़ दिया है। वहीं अभी हमलावर की पहचान उजागर नहीं हो पायी है, वहीं हमलावर ने इस घटना के लिये एक रायफल और एक बंदूक का प्रयोग किया था।
दूसरी ओर इस घटना के बाद सेंट फ्रांसिस अस्पताल के नताली बिल्डिंग को बन्द कर दिया गया है, जहाँ घटना के 3 मिनट अंदर ही पुलिस पहुँच गयी थी। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुये कहा कि उन्होंने बिल्डिंग में गोली चलने की आवाज सुनी थी, इसके बाद वह तुरंत ही दूसरी बिल्डिंग में पहुँच गये। इसके बाद स्टेट और लोकल ऑथरिटी से इसके बाबत संपर्क किया गया।

