बाजार:- आज के समय में स्मार्टफोन तो हर किसी के पास रहता है और उसे चलाने के लिए लोग सिम कार्ड भी खरीदते हैं। जब भी कोई स्मार्टफोन यूजर या मोबाइल यूजर सिम खरीदता है तो उसे सिम खरीदने के लिए आधार कार्ड देना होता है। वही कई लोग आपकी बिना जानकारी के आपके आधार कार्ड का उपयोग करते हैं और उससे सिम खरीद लेते हैं जिससे फ्राड केसेस बढ़ जाते हैं और लोगो को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। वही आपके नाम पर रजिस्टर मोबाइल नंबर आपके लिए इतनीं बड़ी समस्या बन जाते हैं कि आपको इसके लिए जेल तक जाना पड़ सकता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अब आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नम्बर रजिस्टर है और आपकी बिना जानकारी के आपके आधार कार्ड से किनते लोगो ने सिम खरीद रखा है और उसका उपयोग कर रहे हैं। असल मे यह पता लगाने के लिए आपको दूरसंचार विभाग का उपयोग करना होगा और इसके पोर्टल पर जाकर आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपके आधार से कौन कौन चोरी छुपे सिम खरीदकर चला रहा है और आपके आधार कार्ड से अब तक कितने सिम कार्ड खरीदे जा चुके हैं।
दूरसंचार विभाग के पोर्टल के अनुसार एक आधार कार्ड से सिर्फ 9 सिम कार्ड लिए जा सकते हैं। वही अगर आपके आधार से 9 सिम खरीदे जा चुके हैं और आप उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आप उसे आसानी से डीएक्टिवेट भी कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले TAFCOP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
जब आप मोबाइल नंबर रजिस्टर करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
आपको वह ओटीपी दर्ज करना होगा।
ओटीपी प्रोसेस वैरिफिकेशन होने के बाद आपको साइन अप प्रोसेस पूरी करनी होगी।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। जिसपर आपके सामने वह सभी मोबाइल नम्बर खुलकर आ जाएंगे जो आपकी बिना मर्जी के आपके आधार से खरीदे गए हैं।

