ऐसे देखे आपके पीएफ़ अकाउंट में ब्याज आया है की नहीं

बिज़नेसऐसे देखे आपके पीएफ़ अकाउंट में ब्याज आया है की नहीं

Date:

बाजार:- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसा डालना शुरू कर दिया है। इस खाते पर सरकार बीते शुक्रवार को 8.1 प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय लिया था। वही कई लोगो को अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं तो अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्हें यह नहीं पता है कि आपके खाते में यह रकम आई है या नहीं तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
ऐसे चार तरीके जिनका उपयोग करके आप आसानी से घर बैठे हुए यह पता लगा सकेंगे की आपके EPF खाते में रुपए आए या नहीं। साथ ही यह भी जान सकेंगे कि खाते में कितनी राशि जमा हुई। 

जाने कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस:- 

पीएफ बैलेंस आप UAN (Universal Account Number) से पता कर सकते हैं। अगर आपको UAN पता है तो मैसेज के जरिए पीएफ बैलेंस की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको 7738299899 नंबर पर एक मैसेज लिख कर भेजना होगा। मैसेज में लिखना होगा, EPFOHO UN ENG। अब आपको मैसेज के जरिये जानकारी मिल जाएगी। मैसेज में ENG का मतलब लैंग्वेज से है। आप कई अन्य भाषाओं में भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Missed Call से चेक करें पीएफ बैलेंस:-

पीएफ बैलेंस चेक करके के लिए आप EPFO के साथ रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। जब आप इस नम्बर पर मिस्ड कॉल करते हैं तो आपको EPFO के मैसेज के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। 

Online चेक करें पीएफ बैलेंस:-

आज के समय मे तकनीकी का विकास तेजी से हुआ है और लोग अब अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन माध्यम से चेक कर लेते हैं। ऑनलाइन पीएफ चेक करने के लिए आपको सबसे पहले https//passbook.epfindia.gov.in/memberpassbook/login को अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर से ओपेन करना होगा। ओपन करने के बाद अब आपको अपने UAN और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपना पीएफ नंबर सेलेक्ट कीजिए। अब आप अपना पासबुक देख सकेंगे। 

UMANG App से देखे पीएफ बैलेंस:-

आप अपने मोबाइल में UMANG App डाउनलोड करके ओपेन करें उसके बाद EPFO पर क्लिक करें। यहां आप अपने UAN के जरिए लॉग इन कर पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...