Petrol Diesel Price Today: क्रूड आयल के दाम 120 डालर के पार, जानिए अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol Diesel Price Today: क्रूड आयल के दाम 120 डालर के पार,...

Date:

मेरठ। अंतराष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल के दाम इस समय 120 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गए हैं। क्रूड के बढ़ते दाम के कारण अब लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका सताने लगी है। लेकिन आज सोमवार को तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव किया लेकिन इस बदलाव का कोई असर लोगों की जेब पर नहीं पड़ा है। आज सोमवार को तेल कंपनियों ने लगातार 16वें द‍िन पेट्रोल-डीजल की कीमत में क‍िसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं क‍िया। मेरठ में आज सोमवार को पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। 

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

बता दें कि बीती 21 मई को सरकार ने पेट्रो पदार्थ पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम की थी। ज‍िसके बाद पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपए और डीजल के दाम में सात रुपए की कमी की थी। केंद्र सरकार के बाद दूसरे कई राज्‍यों ने वैट कम किया था। मेरठ में पेट्रोल इस समय 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मार्च में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में 22 मार्च से बढ़ोत्तरी होनी शुरू हुई थी। उसके बाद से करीब 14 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुई थी। इन 14 बार में पेट्रोल डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर तक की तेजी आ गई थी। जिससे महंगाई भी आसमान छूने लगी थी। पिछले साल सितंबर 2021 में पेट्रोल 8.15 रुपए महंगा हुआ। उसके बाद इसके दाम नवंबर से स्थिर हो गए थे।

Also read: क्रूड आयल के बढ़े दामों के बीच आज शनिवार को ये है पेट्रोल डीजल का भाव

हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद सितंबर महीने के अंतिम दिनों से पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थी। जो कि दीपावली से पहले तक जारी रही थी। इतने दिना में पेट्रोल का दाम 8.15 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था। हालांकि इस बीच केंद्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल के शुल्क में कुछ कटौती की थी। सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का भाव ज्यादा तेजी से बढ़ा था। बता दें कि देश के बाजार में पेट्रोल महंगा और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से पेट्रोल डीजल के दामों में जो आग लगी थी वह एक्साइज डयूटी में कटौती के बाद रुकी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related