Bank Loan Interest Rates: अब इन दो बैंक के ग्राहको को देने होगा ज्यादा ब्याज बढ़ाई गई ब्याज दरें

बिज़नेसBank Loan Interest Rates: अब इन दो बैंक के ग्राहको को देने...

Date:

बाजार:- महंगाई इस समय आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं वही अब इस बीच आरबीआई के गवर्नर ने नीतिगत दरों में होने वाली वृद्वि के फैसले से पहले ही दो बैंको की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। जिन बैंको की ब्याज दर आरबीआई की ओर से बढाई गई है उसमें से एक सरकारी और दूसरी प्राइवेट बैंक है। जानकारी के लिए बता दें कैनरा बैंक ने एमसीएलआर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है वही करूर वैश्य बैंक ने आधार दर को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। वही करूर वैश्य बैंक ने बीपीएलआर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 13.75 प्रतिशत कर दिया है।
इन दोनों बैंको की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक , हम दोनों ने अपने ऋण दरों में संशोधन किया है जिसके चलते अब मासिक कर्ज में बढ़ोतरी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के कैनरा बैंक ने एक साल की अवधि वाली कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कैनरा बैंक ने छह महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर दर 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दी है। शेयर बाजार में यह कल से प्रभावी है। ज्यादा तर लोग शेयर बाजार में एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े हुए हैं।
वही अगर हम बात करुड़ वैश्य बैंक की करें तो इसने शेयर बाजार को बताया कि उसने बेंचमार्क प्रधान ऋण दर (बीपीएलआर) को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 13.75 प्रतिशत और आधार दर को भी 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत कर दिया है। आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति जारी होने की सम्भावनाये है अभी हाल में इसकी समीक्षा बैठक हुई थी जिंसमे यह घोषणा की गई थी की जल्द ही आरबीआई एक बार पुनः अपनी रेपो रेट में वर्द्धि कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आरबीआई यह महंगाई पर लगाम कसने के उद्देश्य से कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...