Petrol Diesel Price Today: आसमान पर कच्चे तेल की कीमत, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

बिज़नेसPetrol Diesel Price Today: आसमान पर कच्चे तेल की कीमत, फिर से बढ़...

Date:

मेरठ। मेरठ में आज भी लोगों को पेट्रोल डीजल की बढ़ते दामों से राहत मिली है। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं उससे पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ने की आशंका अब लोगों को सताने लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ने की आशंका प्रबल होने लगी है। इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 123.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद देश को महंगी कीमत में कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है। जिसका असर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के भाव पर पड़ सकता है। इससे ना केवल आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। बल्कि महंगाई में इजाफा होगा। हालांकि आज गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया। मेरठ में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर हैं। आज गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर पहुच गया है।

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

सरकार ने बीते 21 मई को पेट्रोल डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। ज‍िसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल सात रुपए सस्ता हो गया था। केंद्र सरकार के बाद कुछ राज्‍यों ने वैट कम किया था। मेरठ में अभी पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपए प्रति लीटर है। देश में पेट्रोल-डीजल का दाम 22 मार्च से बढ़ना शुरु हुआ। उस दौरान 14 बार पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि हुई। उसके बाद से इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई। पांच राज्यों में चुनाव के चलते पिछले साल नवंबर से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर थे। लेकिन जैसे ही इस इस साल मार्च में चुनावी परिणाम सामने आए उसके कुछ दिन बाद से ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related