लाइफस्टाइल डेस्क। Pigmentation Home Remedies – त्वचा का ठीक से ध्यान नहीं रख पाने की वजह से चेहरे पर झाइयां हो जाती है, साथ ही इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आप कुछ कुदरती नुस्खों को अपनाकर इसे कम कर सकते है। आज इस लेख में हम आपको इन खास नुस्खों के बारे में बातएंगे।
ग्रीन-टी का पानी और शहद –
इसके लिए 1 कप पानी गरम करें और उसमें ग्रीन-टी डालें, फिर पानी को छान कर ठंडा कर लें। अब इसमें शहद और विटामिन-ई मिक्स कर चेहरे की हल्की मसाज करें। इसे आप 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से वॉश कर लें। आप इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल जरूर करे।
Read also: Dark Circles Treatment: सिर्फ 1 चम्मच दूध से करे आंखों के काले घेरे दूर!
ग्रीन-टी का पानी और एलोवेरा जेल –
इसके लिए आप ग्रीन-टी के पानी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट रुके फिर पानी से वॉश कर लें। बता दे, नियमित दिन में एक बार इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करेंगे तो झाइयों की समस्या कम होती है।

