लाइफस्टाइल डेस्क। Dal Pasta Recipe – रोज – रोज एक जैसा खा कर पक गए है तो आज हम आपको एक शानदार डिश के बारे में बातएंगे। इस डिश का नाम है दाल पास्ता, ये टेस्ट और हेल्थ दोनों में बेस्ट है। चलिए फिर जानते है दाल-पास्ता बनाने की विधि।
दाल पास्ता सामग्री – 1 कप पीली दाल, 250 ग्राम पास्ता, 1 कप तेल, नमक स्वादनुसार, 3 – 4 टमाटर, हरी मिर्च और चिली सॉस।
दाल पास्ता रेसिपी (Dal Pasta Recipe) –
पहले पीली दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें, हाँ बस पास्ता उबालते वक्त आधा चम्मच तेल जरूर डालें। साथ ही दाल को उबालते वक्त हल्दी, नमक और तेल की कुछ बूंदे डालें। इन्हे अलग-अलग बाउल में निकाल लें। इसके बाद, प्याज को बारीक-बारीक काट ले और साथ ही 3 से 4 टमाटर को ग्राइंड कर लें।
अब 1 करछी तेल गर्म कर उसमे हल्का सा जीरा डाल दें, फिर बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और टमाटर का पेस्ट और चिली सॉस भी डाल दें। साथ ही नमक और मिर्च भी डाल दें। आप पेस्ट को अच्छे से पकाए और पक जाने के बाद 3 से 4 करछी दाल को कढ़ाई में डालें, इसे 3 से 5 मिनट पकाएं और फिर पास्ता भी कढ़ाई में डालें। इसे 2 – 3 मिनट पकाएं। बस तैयार है दाल पास्ता।

