लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips – जिनता ख्याल हम अपने चेहरे की त्वचा का करते है, उतना ही हमे पैरों की त्वचा की भी करनी चाहिए। वरना पैरों की त्वचा काली पड़ने लगती है, वैसे तो फुट केयर के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स है। लेकिन जो बात घरेलू उपाय में होती है वो इन प्रोडक्ट्स में नहीं होती है। आज हम आपको इस घरेलू उपाय के बारे में बातएंगे।
आप बस 1 कप पानी , 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर ,1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 छोटा चम्मच नमक मिक्स कर लें। फिर मिश्रण से पैरों की स्क्रब करें, 2 से 3 मिनट बाद बाद पैरों को गुनगुने पानी में डाल लें। फिर पैरों को टॉवल से पोछ कर नारियल के तेल से हल्की मसाज करे। ये आप नियमित करेंगे तो फर्क खुद देख सकेंगे।
इस नुस्खे से आप पैरों की डेड स्किन रिमूव कर सकते है साथ ही ये उपाय पैरों की त्वचा कोमल बनता है। अगर दाग-धब्बे हैं, तो इस नुस्खे से कम हो जाएंगे। इसके अलावा, अगर बहुत पसीना आने के कारण पैरों से बदबू आती है तो यह नुस्खा आजमाएं।
लेकिन ध्यान दे, की बेकिंग सोडा ज्यादा देर पैरों में लगा हुआ न छोड़ें, साथ ही पैरों में घाव या पैर फटे हुए हैं तब इस उपाय को न करे।

