Gold Silver Price: सोना चांदी के दामों ने आज पकड़ी रफ्तार, ये है सराफा का भाव

बिज़नेसGold Silver Price: सोना चांदी के दामों ने आज पकड़ी रफ्तार, ये...

Date:

मेरठ। आज मेरठ सराफा बाजार में कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी के दामों में तेेजी आई। आज जहां 24 कैरेट सोने के भाव 720 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई वहीं चांदी की कीमत में भी 530 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई। यानी दोनों ही कीमती धातुओं के दाम आज बढ़ गए। आज सोना 24 कैरेट मेरठ सराफा बाजार में 52,930 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी सोमवार को 63400 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंची। सोना चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी से सराफा बाजार में हलचल देखी गई। इससे पहले 10 जून को सोना चांदी के दामों में बदलाव आया था। जब सोने की कीमत में 50 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। जबकि चांदी के दाम में 630 रुपये प्रति किग्रा गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद से दो दिन यानी 11 और 12 जून को दोनों धातुओं की कीमत में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं दर्ज की।

Also read: आज सोने के दाम में फिर गिरावट, चांदी के भाव में आया उछाल

लेकिन आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन कारोबारी सत्र की शुरूआत में ही दोनों कीमती धातुओं के दाम ने रफ्तार पकड़ ली। कारोबारी सत्र के शुरूआत में दाम में तेजी से दिन में भी यहीं भाव बना रहने का अनुमान सराफा व्यापारियों ने लगाया है। बात इस बार जून में अब तक चांदी के भाव की करें तो जून में चांदी की अब तक सबसे ज़्यादा कीमत 63,810 रुपये प्रति किग्रा तक दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि जून में सबसे कम दाम 62,570 रुपये प्रति किग्रा रहे। चांदी का अब तक जून में औसत भाव 63,315 रुपये प्रति किग्रा रहा है। एक जून को चांदी का भाव 62,570 रुपये पर खुला था। जबकि कल 12 जून को चांदी का समापन भाव 62,870 रुपये रहा। जो कि आज सोमवार को बढ़कर 63400 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related